
बिग बॉस 13 के विनर और टीवी के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला सिर्फ 40 साल की उम्र में इस दुनिया से रुखसत हो गए। लेकिन, सिद्धार्थ ऐसे पहले सितारे नहीं हैं, जिन्होंने जल्दी ही दुनिया को अलविदा कह दिया हो। इसी क्रम में आइए आज जानते हैं ऐसे ही कलाकारों के बारे में-
बीते साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध था। हिंदी सिनेमा के उभरते सितारों में से एक सुशांत को 14 जून, 2020 को अपने मुंबई स्थित घर पर मृत पाया गया था। सुशांत की मौत के बाद इस मामले की सीबीआई जांच भी की गई थी। हालांकि, जांच एजेंसी के हाथ कुछ नहीं लगा। बता दें कि 34 साल की छोटी उम्र में ही सुशांत का निधन हो गया था।
एक्ट्रेस जिया खान भी बहुत छोटी उम्र में चल बसीं। जिया ने 3 जून 2013 को अपने जुहू स्थित घर में खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ साल 2007 में आई फिल्म ‘निशब्द’ से की थी।
‘बालिका वधू’ से अपनी पहचान बनाने वालीं प्रत्युषा बनर्जी ने जिंदगी से हार मान कर मौत को गले लगा लिया। प्रत्युषा ने महज 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 1 अप्रैल 2016 को अपने घर पर फांसी लगा ली थी।
मशहूर अभिनेता इंदर कुमार महज 44 साल की उम्र में दुनिया छोड़ कर चले गए। 28 जुलाई 2017 को हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया था। दरअसल, साल 2011 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह हेलिकॉप्टर से सीधे जमीन पर गिर गए थे और यहीं से उनके जीवन में परेशानियां शुरू हो गई थी।
दिव्या ने बहुत ही कम समय में बड़ी पहचान हासिल कर ली थी। महज 19 साल की उम्र में वे दुनिया चल बसीं। जानकारी के मुताबिक वह नशे की हालत में घर की बालकनी से नीचे गिर गईं थी। हालांकि, अभी तक उनकी मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है।
अभिनेत्री स्मिता पाटिल का सिर्फ 31 साल की उम्र में निधन हो गया था। दरअसल, अपने छोटे बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस को कुछ कॉम्पलीकेशन हो गए थे। जिसके चलते 15 दिनों के अंदर 13 दिसंबर 1986 को अभिनेत्री की मौत हो गई।
अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला बेहतरीन अदाकारा भी थीं। हालांकि, फिल्मी करियर के साथ ही उनका जीवन भी छोटा ही रहा। उन्होंने 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
मीना कुमारी भी कई सालों पहले ही दुनिया से रुखसत हो चुकी हैं। महज 39 साल की उम्र में मीना का निधन हो गया था। बताया जाता है कि शराब के अधिक सेवन की वजह से उन्हें लिवर का सिरोसिस (कैंसर के बाद की गंभीर बीमारी) हो गया था। जिसके बाद 31 मार्च 1972 को उन्होंने अंतिम सांस ली।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!