
आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन जमशेदपुर नगर कमिटी की ओर से कोल्हान विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय में कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। नगर सचिव सविता सोरेन ने कहा कि आगामी 8 अप्रैल को कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा पांचवे दीक्षांत समारोह का आयोजन 16 अलग-अलग जगहों पर करने का निर्णय लिया गया है। जिसमे गोल्ड मैडलिस्ट व पीएचडी धारियों को अलग और यूजी पीजी डिग्री धारियों को जो अलग सम्मानित करने का जो निर्णय लिया गया है,
वह छात्रों के साथ एक धोखा है सम्मानित करने के नाम पर अगर विद्यार्थियों से शुल्क लिए गए हैं तो उन्हें एक ही समारोह में सभी डिग्री धारियों को सम्मानित किया जाना चाहिए। विश्वविद्यालय के दोहरी निर्णय का ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन इसका विरोध करती हैं। जब छात्रों से एक समान शुल्क लिया गया है तो एक समान सम्मान सभी को मिलना चाहिए। विश्वविद्यालय के इस निर्णय बदले अन्यथा संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।
ज्ञापन सौंपने में जिला सचिव सोनी सेन गुप्ता कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव नगर उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद बबीता सोरेन उपस्थित थे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!