
Ujjain: महाकाल सवारी पर थूकने वाले का बुधवार को नगर निगम की टीम ने मकान तोड़ दिया था। इसे लेकर शहर काजी खलीकुर्रहमान ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बगैर जांच के ही कार्रवाई कर दी गई। घटना की तस्दीक भी नहीं की गई। मकान पर लगाए नोटिस में अतिक्रमण नहीं जर्जर लिखा था। मकान तोड़ने वाले अधिकारियों पर प्रकरण दर्ज कर संबंधित को मुआवजा दिया जाए। उल्लेखनीय है कि सोमवार को बाबा महाकाल की दूसरी सवारी टंकी चौक से गुजर रही थी। इस दौरान एक युवक ने दो नाबालिगों के साथ तीसरी मंजिल पर खड़े होकर थूक दिया था। वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद तीनों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। बुधवार को मकान भी तोड़ दिया गया था।
गुरुवार को शहर काजी खलीकुर्रहमान ने जूना सोमवारिया स्थित कम्युनिटी हाल में पत्रकार वार्ता में कार्रवाई पर सवाल उठाए। काजी का कहना था कि मकान उन लोगों के तोड़े जा रहे हैं, जिनके पुराने रिकार्ड हो, अधिकारियों ने मामले की तस्दीक किए बगैर ही युवक व दो नाबालिगों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया और मकान भी तोड़ दिया गया। हमारी मांग थी कि घटना की तस्दीक की जाना चाहिए, मगर इस पर कोई गौर नहीं किया गया।
वर्ग विशेष को निशाना बनाया जा रहा है। अतिक्रमण के कारण मकान तोड़ना बताया जा रहा है, जबकि मकान पर जो नोटिस चिपकाया गया उसमें जर्जर भवन का उल्लेख था। मकान का नक्शा पास था। बावजूद इसके कार्रवाई की गई। शहर काजी ने जूना सोमवारिया में बने नगर निगम के कम्युनिटी हाल में प्रेस कांफ्रेंस ली थी। इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने इस पर आपत्ति ली है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि हाल प्रेस कांफ्रेंस के लिए नहीं बनाया गया है। इस पर नोटिस जारी किया जाएगा।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!