
राजस्थान में आदिवासी समुदायों के बीच ‘नाता प्रथा’ (रिश्तेदारी) नामक आदिम प्रथा पुरुषों और महिलाओं को जितनी बार चाहें शादी के बिना एक साथ रहने की अनुमति देती है। एक पुरुष – प्रथा के अनुसार – जिस महिला से उसकी शादी नहीं हुई है, उसके साथ रहने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। राशि महिला के माता-पिता और उसके समुदाय के सदस्यों द्वारा तय की जाती है।
कुछ दिनों पहले राजस्थान में युवक-युवतियों को प्यार करने की उन्हीं के गांव और परिवारवालों ने ऐसी सजा दी जिसके बारे में जिसने सुना सिहर उठा। बांसवाड़ा जिले के कलिजंरा थाना इलाके में प्रेम संबंधों के चलते दोनों को पहले नंगा कर गांव में घुमाया गया फिर युवती का 80 हजार रुपए में नातरा कर दिया। नातरा एक प्रथा है जिसमें बिना शादी क युवती को युवक के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहने को मजबूर किया जाता है।
क्या है नाता प्रथा?
इस प्रथा के अनुसार कोई भी विवाहित पुरूष या महिला अगर किसी दूसरे पुरूष या महिला के साथ अपनी मर्जी से रहना चाहती है, तो वह एक दूसरे से तलाक लेकर एक निश्चित राशि अदा कर एक साथ रह सकते हैं। कहा जाता है नाता प्रथा को विधवाओं व परित्यक्ता स्त्रियों को सामाजिक जीवन जीने के लिए मान्यता देने के लिए बनाया गया था जिसे आज भी माना जाता है। इस प्रथा में पॉच गांव के पंचों द्वारा पहली शादी के दौरान जन्मे बच्चे या फिर अन्य मुद्दों पर चर्चा कर निपटारा किया जाता है ताकि बाद में दोनों के जीवन में इन बातों से कोई मतभेद न हों।
राजस्थान में इस प्रथा का चलन ब्राह्मण, राजपूत और जैन को छोड़कर बाकी सभी जातियों में है खासकर गुर्जरों में तो यह परंपरा काफी लोकप्रिय है। इस प्रथा की वजह से वहां की महिलाओ और पुरूषों को तलाक के कानूनी झंझटों से मुक्ति मिल जाती है और उनको अपनी पसंद का जीवन साथी भी मिल जाता है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!