
मानसून के आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से बहुत राहत मिली है। झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। शनिवार शाम झमाझम बारिश हुई। मौसम केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 जून को भी कोल्हान के तीनों जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। शहर मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड में मानसून का आगमन हो गया है।
Also read : एक सप्ताह के भीतर इन तीन बड़े राज्यों में ‘मानसून’ की दस्तक, दिल्ली में भी जल्द होगी बारिश
झारखंड के कई जिलों में मानसून का असर देखा गया, जिनमें कोल्हान का जमशेदपुर भी शामिल हैं। जमशेदपुर में सर्वाधिक बारिश हुई है, जहां 67.5 मिमी बारिश हुई है। रांची में 1.0 मिमी और डाल्टनगंज में 4.0 मिली बारिश हुई है। 19 और 20 जून को सभी जगहों पर हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 21 और 22 जून को झारखंड के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
Also read : बिहार: गर्मी से लोग है परेशान, 12 को मानसून के आने की सम्भावना जताई जा रही है
शहर का सर्वाधिक तापमान 35.0 रहा, जो सामान्य से .7 डिग्री सेल्सियस कम है। वज्रपात से बचाव को चेतावनी जारीमौसम विभाग ने वज्रपात की आशंका को लेकर खेत-खलिहानों में काम करने वाले लोगों को बारिश और गरज के समय सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा है। साथ ही पेड़ के नीचे न छिपने की अपील की है। इस बार मानसून सामान्य रहेगा व खेती के लिए लाभदायक साबित होने वाला है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!