
देश के दूसरे मैदानी क्षेत्रों की तरह मध्य प्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और राजगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसकी वजह से ये दोनों जगह देश के 10 सबसे अधिक गर्म स्थानों वाले सूची में रिकॉर्ड हुआ. वहीं प्रदेश के कई जिलों में ‘लू’ चली.
मौसम केंद्र भोपाल के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी. के. साहा ने बताया कि मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और राजगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के रतलाम में तीव्र लू का प्रकोप रहा, जबकि दमोह, सीधी, सागर, गुना, धार, ग्वालियर, नर्मदापुरम, खंडवा, राजगढ़, उज्जैन और नौगांव में लू की स्थिति बनी रही. पी. के. साहा के मुताबिक अगले चार दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है.
भोपाल में दर्ज हुआ इतना तापमान
दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इंदौर में सामान्य से दो डिग्री अधिक 41 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में सामान्य से पांच डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क बने रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है.

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!