पूर्वी सिंहभूम जिले में साक्षरता दर झारखंड में रांची के बाद दूसरे नंबर पर है। जमशेदपुर की साक्षरता दर 86 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि राष्ट्रीय औसत 86 प्रतिशत है। जिले की जनसंख्या के साथ-साथ साक्षरता दर भी बढ़ती जा रही है।
Also read : देश को जनसंख्या नियंत्रण कानून की कितनी जरूरत, इसके आने से क्या
जनसंख्या के मामले में झारखंड के प्रमुख शहरों रांची, धनबाद और गिरिडीह के बाद पूर्वी सिंहभूम आता है, लेकिन साक्षरता के मामले में पूर्वी सिंहभूम दूसरे और जमशेदपुर पहले नंबर पर है। 2001 में जिले का साक्षरता दर 68.79 प्रतिशत था, जो 2011 में 76.13 हो गया। इस साक्षरता दर में पुरुषों का प्रतिशत 84.51 और महिलाओं का 67.33 प्रतिशत है। चूंकि 2011 के बाद सरकार की ओर से जनगणना नहीं की गई है, लेकिन ठीक-ठीक अनुमान लगाना मुश्किल है। सांख्यिकी विभाग के अनुमान के मुताबिक 2022 में जिले की जनसंख्या 27,88,488 हो गई है, जिसमें 14,30,642 पुरुष व 13,57,846 महिलाएं हैं। साक्षरता में पुरुषों का आंकड़ा 84.51 और महिला 67.33 प्रतिशत है।
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!