
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को ब्लास्ट हो गया। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। इसका सही आंकड़ा अब तक सामने नहीं आया है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
न्यूज एजेंसी ANI ने फायर स्टेशन अधिकारी आशीष घोष के हवाले से बताया कि हादसा कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर दूर नीलगंज में मोशपोल इलाके में सुबह 10 बजे हुआ। पटाखा फैक्ट्री दत्तपुकुर में है। हादसे के वक्त कई लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे।
बम डिस्पोजल स्क्वॉड भी पहुंचा
कोलकाता पुलिस ने कहा कि अब तक 5 शव मिले हैं। विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना भयानक था कि लोगों के चीथड़े आस-पड़ोस की छतों पर जाकर गिरे। हालांकि मलबे में बम होने की आशंका के चलते, पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद है।
इसके पहले मई में भी पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए इसी तरह के विस्फोट में 12 लोग मारे गए थे।
घर मलबे में तबदील हो गया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट इतना भयानक था कि घर मलबे में तबदील हो गया। जबकि यहां काम करने वाले लोगों के शरीर के कई अंग मलबे में बिखर गए। दूसरे घरों की छतों पर भी कुछ लोगों के शरीर के टुकड़े नजर आ रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!