
जमशेदपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की ओर एक कार्यकर्म प्रस्तुत किया गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) झारखंड का एक प्रमुख क्षेत्रीय राजनैतिक दल है जिसका प्रभाव क्षेत्र नव सृजित झारखंड एवं बंगाल तथा छत्तीसगढ़ के कुछ आदिवासी क्षेत्रों में है। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की ओर से पुराना कोर्ट स्थित जिला सम्पर्क कार्यालय में झामुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 66वीं जयंती केक काटकर एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई।
स्वर्गीय सुधीर महतो की 66 वीं जयंती कदमा उलियांन स्थित वीर शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में भी मनायी गयी. झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सविता महतो सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी कार्यकर्म में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किया. स्वर्गीय सुधीर महतो पार्टी के ऐसा नेता थे जिन्होंने सभी वर्ग, सभी धर्म एवं सभी जाति के लोगों के साथ अच्छा संबंध रखते थे. झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड आंदोलन को शक्ति प्रदान करने में उनकी अहम भूमिका रही.
आज वे हम सबके बीच नहीं रहे लेकिन उनके द्वारा किये गए कार्यों को भुला नहीं सकते. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो नेता प्रमोद लाल, महाबीर मुर्मू, राज लकड़ा, अजय रजक, शैलेन्द्र मैथी, प्रीतम हेम्व्रम, श्यामापदो महतो, मोहम्मद समद, फैयाज खान,धीरेन मार्डी, अरुण प्रसाद, सागेन पूरती, बलदेव भुईयां, पिंटू लाल, अब्दुल बारी अ॑सारी, साबित दास,झारना पाल,राजनी दास,फते चन्द टुडू,डी राकेश राव, विनोद डे, कालू गोराइ उज्जल दास आदि शामिल हुए।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!