मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। इसे लेकर लोगों को सतर्क और सावधान किया गया है। केंद्र के मुताबिक कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार, गुमला, रामगढ़, खूंटी, रांची जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया
बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के डीप डिप्रेशन में तब्दील होने से मॉनसून अधिक सक्रिय हुआ है। इसके कारण झारखंड के कई जिलों में आज यानी 19 अगस्त को भारी बारिश होने की सूचना है। कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। लोगों को इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
मौसम केंद्र के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं 45 -65 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है। अन्य भागों में 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कई जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।
इधर राजधानी में दिन के 2:30 बजे के बाद मूसलाधार बारिश से पारा 2 डिग्री तक नीचे गिरा। करीब आधे घंटे तक हुई जोरदार वर्षा से मौसम तो सुहाना हुआ, साथ ही शहरी इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बन गई। मालूम हो कि जन्माष्टमी को लेकर आज शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन राजधानी के हृदय स्थल अल्बर्ट एक्का चौक में किया जा रहा है। वर्षा के मौसम के बीच प्रतियोगिता का आनंद अब लोग उठा सकेंगे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बारिश की जिस तरह से आशंका व्यक्त की जा रही है उसके बाद आयोजकों ने भी उसी के अनुसार तैयारी शुरू कर दी है।
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!