
झारखंड के पलामू के लेसलीगंज के जैप 8 के ट्रेनिंग सेंटर में एक जवान अर्जुन कुमार वर्मा ने आत्महत्या कर ली। वह जमशेदपुर के बागबेड़ा डीबी रोड का रहने वाला है। बताया जाता है कि उक्त जवान के साथ मारपीट की गयी थी. उसके साथ मां बहन का गाली गलौज तक किया गया था। मृतक के भाई पुलिसकर्मी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी भाई को आत्महत्या करने के लिए वरीय अधिकारियों ने मजबूर किया है। एक तरह से यह हत्या है. अधिकारियों पर अपराधिक मुकदमा दर्ज कर उन पर कार्रवाई होना चाहिए। बताया जाता है कि जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी अर्जुन कुमार वर्मा आइआरबी के कांस्टेबल अर्जुन कुमार वर्मा प्रतिनियुक्ति पर पलामू के लेस्लीगंज में पदस्थापित थे।
बुधवार की सुबह 5.30 बजे सभी जवान ट्रेनिंग के उठे तो देखा अर्जुन कुमार वर्मा ने फांसी लगा ली है. उनके साथी जवानों ने तुरंत उसे फांसी के फंदे से उतारा और उसकी नब्ज की जांच की। उस वक्त उसकी नब्ज चल रही थी तुरंत उसको पास के प्राथमिक उपचार केंद्र में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार केंद्र से उनकी खराब हालात को देखते हुए एमएमसीएच में रेफर कर दिया गया। लेस्लीगंज से वहां की दूरी लगभग 15 किलोमीटर की है। जब जवान को एमएमसीएच में लाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद जवानों में काफी गुस्सा देखा गया। जवानों ने हंगामा कर दिया। हंगामा के बाद आनन फानन में आला अधिकारियों ने वहां के सार्जेंट मेजर को सस्पेंड कर दिया। उन पर आरोप था कि वे जवानों के साथ गाली गलौज, मारपीट करते थे और सबको यातनाएं देते थे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!