
शहादत दिवस पर लिया संकल्प, बिरसा का सपना आज भी है अधूरा,मिलकर जिसे करना है पूरा
आज दिनांक 9 जून 2022 को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन जमशेदपुर नगर इकाई द्वारा शहादत दिवस के मौके पर भुईयाडीह चौक स्थित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण प्रदेश सचिव समर महतो द्वारा किया गया।
*जिला उपाध्यक्ष रामदास मुर्मू ने कहा कि आज केवल झारखंड ही नही बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में बिरसा मुंडा को याद कर उनके विचारों को लोगो तक पहुचाया जाए रहा है*। *राज्य का दुर्भाग्य है कि जिस उद्देश की पूर्ति के लिए बिरसा मुंडा ने शहादत दी थी*। *वो उद्देश्य आज भी पूरा नहीं हुआ है*। *अवसरवादी राजनीति ने उनके सपने को कही खो दिया है*। *उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा की शहादत दिवस मर्यादापूर्वक मनाए*।
*हमारा झारखंड बड़ा हुआ,बढ़ा नहीं,विकसित नहीं हुआ*।
*बिरसा का सपना आज भी अधूरा है जिसे मिलकर सभी को पूरा करने का दायित्व लेना होगा* अन्यथा झारखंड खनिज संसाधनों का नही बल्कि धूल ,राख व अवशेष के रूप में बची रह जाएगी।
*जमशेदपुर नगर अध्यक्ष शुभम झा ने कहा कि राज्य व केंद्र की शिक्षा विरोधी नीतियों ने राज्य के शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ कर रख दिया है*।
*प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण कोयले की नगरी और जंगलों का राज्य होने के बावजूद भी झारखंड घोटालों के मामले में हमारा झारखंड टॅाप पर है,साम्प्रदायिक दंगो के मामले में भी शीर्ष पर है*
*गरीबी भूखमरी मे तो रिकॉर्ड ही टूट गया है विस्थापन में शीर्ष राज्य में शामिल है*।
*झारखंड में कालेजों स्कूलों में शिक्षक नहीं,सरकारी नौकरियों में रोजगार के मामले में हमेशा सरकारों ने धोखा ही दिया*। *जिस कानून के कारण झारखंड की धरती बची रही आज उसी धरती को पूंजीपतियों के हाथो गिरवी रख दिया गया है*।
*आदिवासियों मूलवासी को सदैव ठग कर ,सरकारें उनके जमीन जंगल को जबरन कब्जा का कोशिश कर रही*।
आज के कार्यक्रम का संचालन नगर सचिव सविता सोरेन द्वारा किया गया मौके पर प्रदेश सचिव समर महतो, जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव,नगर अध्यक्ष शुभम झा,कामेश्वर प्रसाद,अमित, विवेक,विशाल सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!