
राज्य सरकार ने गर्मी को देखते हुए सरकारी स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव किया है। अब गर्मी तक सरकारी स्कूल सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। दरअसल, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पूर्व में गर्मी में सरकारी स्कूलों को सुबह सात बजे से अपराह्न एक बजे तक संचालित करने का आदेश दिया था।
विभिन्न शिक्षक संघ इसका विरोध करते हुए पूर्व की तरह गर्मी तक सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े 11 बजे तक स्कूलों के संचालन की मांग कर रहे थे। हालांकि विभाग ने अभी भी शिक्षक संघों की इस मांग को पूरी तरह लागू नहीं किया है। शिक्षक इंटरनेट मीडिया पर स्कूलों के संचालन की संशोधित अवधि पर भी सवाल उठा रहे हैं।
मालूम हो कि इसी महीने कुछ दिन पहले झारखंड के कई जिलों में भीषण गर्मी के कारण स्कूली बच्चों और शिक्षिकाओं के बेहोश होने की सूचना सामने आई थी। कुछ जिलों में तो बड़ी संख्या में छात्र लू की चपेट में आ गए थे। बच्चों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा था। लू की चपेट में आने से कई जगह मौत की भी सूचनाएं सामने आ चुकी हैं।
झारखंड में अभी आलम यह है
भीषण गर्मी पड़ रही है। इतनी गर्मी के बावजूद बारिश नहीं हो रही है। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। सुबह आठ बजे के बाद से आसमान से आग बरसने लगती है। सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। रांची समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। कई जिलों में अभी से भीषण जल संकट भी शुरू हो गया है।
यही वजह है कि लोग स्कूल का समय बदलने की मांग कर रहे थे। सरकार ने उनकी मांग को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है। कुछ दिनों पहले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी हेमंत सोरेन सरकार से स्कूल का समय बदलने की मांग की थी।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!