
टाटा स्टील ने तपती गर्मी के मद्देनजर अपने कलिंगानगर प्लांट में समय में बदलाव किया है। इस संबंध में दो दिन पहले जारी एडवाइजरी में सभी विभागों व वेंडरो को आदेश दिया गया है कि सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक खुले में कोई कामकाज नहीं होगा। कर्मचारियों को किसी तरह की शारीरिक कार्य करने पर रोक लगा दी गई है। 15 जून तक यह आदेश प्रभावी है तथा उस दिन तक समय में बदलाव प्रभावी रहेगा। कर्मचारियों को लू से बचाना है। गर्मी या किसी तरह के खुले में काम करने की मनाही की गई है। काम करने वाले स्थान पर पानी, ओआरएस व रेस्ट शेड रखना आवश्यक बताया गया है। कर्मचारियों को सूती कपड़ा उपलब्ध कराने को कहा गया है। गर्मी के दौरान शराब कम पीने, नशा का सेवन कम करने व चाय की मात्रा भी कम सेवन करने की सलाह दी गई है। हालांकि यह आदेश टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में लागू नहीं है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!