Advertisements

टाटा स्टील बड़े जहाजों पर कार्गो आयात करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। यह पारंपरिक वीएलएसएफओ (वेरी लो सल्फर फ्यूल ऑयल) के बजाय ईंधन के रूप में एलएनजी का उपयोग करती है। कंपनी का मानना है कि यह अभूतपूर्व जहाज भारत में सस्टेनेबल शिपिंग अभ्यासों के लिए एक नया मानक स्थापित करता है। यह समुद्री क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ है।
24 जुलाई को केप वेसल एमवी उबुन्टू यूनिटी 165700 मीट्रिक टन कोयले का निर्वहन करने के लिए धामरा पोर्ट पर पहुंचा। जहाज का पोर्ट पर टाटा स्टील के चीफ, ग्रुप शिपिंग, रंजन सिन्हा और धामरा पोर्ट के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। टाटा स्टील ने ऐसे एलएनजी संचालित जहाजों में ऑस्ट्रेलिया से एक मिलियन टन कोकिंग कोल आयात करने की योजना बनाई है। धामरा पोर्ट ने एलएनजी जहाज को विशेष सुविधा भी दी है।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!