
एसडीओ के आदेश पर बुधवार को साकची कुलसी रोड में टाटा स्टील के एक क्वाटर को खाली कराया गया। इसके लिए मजिस्ट्रेट जय प्रकाश करमाली को तैनात किया गया था। क्वाटर पर दीपक सिंह, शिवनंदन सिंह उर्फ शिबु सिंह का कब्जा था। शिबू सिंह कांग्रेस नेता है। उनके सामानों को निकालकर रोड पर रख दिया गया।
इस दौरान महिलाओ ने इसका जमकर विरोध किया। कब्जा हटाने के लिए दायर याचिका पक्ष के अधिवक्ता श्रीराम दुबे पर महिला ने चप्पल तक तान दिया। अधिवक्ता के अनुसार, 15 वर्षों से टिस्को के क्वार्टर पर शिबू सिंह एवं दीपक सिंह का अवैध कब्जा है। इसके कारण टाटा स्टील कर्मचारी गिरीश चन्द्र झा को नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। यहां तक की चार्जशीट देने के बाद उनके सेटलमेंट के पैसे एवं मेडिकल सुविधा को भी कंपनी ने रोक दिया। इसके बाद उन्होंने एसडीओ कोर्ट में केस किया। कोर्ट के आदेश के पर क्वार्टर को खाली कराया गया।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!