
झारखंड में मौसम ने आज दोपहर बाद तेजी से हल्की करवट बदली. ऐसी स्थिति पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में सायक्लोनिक सर्कुलेशन एवं तेलंगाना, विदर्भ तथा मध्यप्रदेश में तेजी से रन कर रहे ट्रफ के कारण उत्पन्न हुई. आसमान में बादल छा गए | साथ ही कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं |
जमशेदपुर में आसमान में बादल छाए रहे, जबकि सरायकेला-खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ एकाध घंटे में वर्षा हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि यह स्थिति 22 अप्रैल को भी रहेगी. 22 अप्रैल को कोल्हान में वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने की पूरी संभावना है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती हैं. वर्षा के दौरान वज्रपात होने का भी अंदेशा जताया गया है. मौसम विभाग ने इस दौरान आम लोगों के लिए चेतावनी जारी की है. वर्षा, ओलावृष्टि एवं वज्रपात के दौरान लोगों के घरों से बाहर निकलने की मनाही की है |
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया
झारखंड में 21 एवं 22 अप्रैल को मौसम में परिवर्तन के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. कम से कम 2-4 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट होगी. 23 अप्रैल से मौसम फिर शुष्क हो जाएगा. जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. हालांकि इस दौरान लू जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी. आज राज्य का सबसे गर्म शहर डालटनगंज रहा. जहां का दिन का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. आज जमशेदपुर का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया |

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!