
कदमा भाटिया बस्ती के दो चिकित्सकों में विवाद हो गया है। 38 वर्षीय महिला चिकित्सक ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौनाचार, गर्भापत कराने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार देर शाम महिला अपनी शिकायत लेकर कदमा थाना पहुंची व मामले की लिखित शिकायत की। महिला डॉक्टर के पति एक निजी अस्पताल में दंत चिकित्सक हैं।
15 दिसंबर 2013 को उसकी शादी पटना में हुई थी
शिकायत में महिला ने बताया कि 15 दिसंबर 2013 को उसकी शादी पटना में हुई थी। शादी के वक्त परिजनों की ओर से काफी दहेज दिया गया था। शादी के चार दिनों बाद ही वह उच्च शिक्षा के लिया बंगलुरु चली गई पर इन चार वर्षों की पढ़ाई के लिए ससुराल पक्ष से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। ससुराल वालों द्वारा कहा गया कि पढ़ाई के लिए अपने पिता से खर्च लो। पढ़ाई कर आने के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
इस दौरान पति ने अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। पिता ने पांच लाख रुपये भी दिए। पिता का देहांत होने के बाद ससुराल वाले और बुरा बर्ताव करने लगे। इस बीच गर्भवती होने पर गर्भपात करवा दिया। 8 फरवरी 2023 की रात 11 बजे पति घर आए और कहने लगे आज मुझे तुमसे क्लीयर बात करनी है। मां के पैसे जो फिक्स हैं, उसे तुड़वाओ, उन पैसों से एक फ्लैट खरीदना है। इनकार करने पर मारपीट की। इधर, मामले में महिला डॉक्टर पति ने आरोपों से इनकार किया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, जिसकी जांच की जा रही है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!