Advertisements

सांसद विद्युतवरण महतो, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में महा जनसंपर्क अभियान बागबेड़ा पूर्वी ग्राम पंचायत गाड़ाबासा में चलाया गया। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के पिछले 9 सालों के कार्यों के बारे में क्षेत्र के लोगों को जानकारी दी गई। घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही उनके घर पर पार्टी का एक स्टीकर लगाकर पर्चा दिया गया। सांसद महतो ने कहा कि 2024 के चुनाव में देश की अखंडता को मजबूती प्रदान करने के लिए नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। अभियान में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, गणेश विश्वकर्मा, विमलेश उपाध्याय, धनंजय उपाध्याय, राकेश चौबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!