
बिरसा युवा मंच के सदस्यों द्वारा आज 17 दिसंबर को एक आवश्यक बैठक रविवार को प्रस्तावित महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए की गई। उल्लेखनीय है कि 18 दिसंबर को 1 बजे से बिरसा युवा मंच के प्रथम महासम्मेलन का आयोजन सोनारी ट्राइबल कल्चर सोसायटी में किया जा रहा है।
Also read : बिहार : बेगूसराय और नवादा में लोगों के बीच आदमखोर कुत्तों का आतंक, कुत्तों के आतंक से लोग हुए परेशान
1000 युवाओं के सम्मिलित होने की संभावना-राजीव रंजन सिंह
मंच के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम के पटमदा, बोड़ाम, गुड़ाबांधा, पोटका, घाटशिला, हल्दीपोखर, चाकुलिया, जादूगोड़ा, मुसाबनी एवं जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के करीब 1000 युवाओं के सम्मिलित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बिरसा युवा मंच के द्वारा बिरसा के मूल्यों और आदर्शों को जीवन में अपनाकर झारखंड के नवनिर्माण में युवा शक्ति को लगाया जाएगा।
Also read : बिहार : अपराधियों ने मुखिया प्रत्याशी व प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर कर दी हत्या
बैठक में बिरसा युवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह, सचिव रीता पात्रों, उपाध्यक्ष सुनीता देव सोरेन, संभू चौधरी ,सुखदेव सिंह,अशोक सिंह मुंडा,दीपक सिंह शामिल थे।
सचिव रीता पात्रो ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
Report- Prem Srivastav

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!