
परसूडीह थाना के पीछे बनी राधा कॉलोनी निवासी करणवीर सिंह के घर की कुर्की-जब्ती परसूडीह पुलिस ने मंगलवार को की। वह बैंकॉक में रहता है। उसकी कार को भी जब्त किया गया है। कुर्की-जब्ती के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में चांडिल शिविर डिमना के लघु वितरणी प्रमंडल के प्रभारी सहायक अभियंता विलसन भुइयां मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में ही पूरी प्रक्रिया की गई। परसूडीह पुलिस को पहले से ही जानकारी थी कि करणवीर सिंह का मकान बंद है और वे फरार चल रहे हैं।
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़ा गया और घर के भीतर के सामान की कुर्की-जब्ती की गई। इस बीच सामान की सूची बनाकर घर के बाहर चस्पा भी कर दिया गया। करणवीर सिंह के बारे में बताया गया कि वे फिलहाल बैंकॉक में रहते हैं। उनके खिलाफ उनकी पत्नी सिमरन कौर ने ही 13 मार्च 2020 को परसूडीह थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था।
बताया जा रहा है कि जब वे बैंकॉक जा रहे थे, तब अपनी पत्नी को साथ में लेकर जाना नहीं चाहते थे। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था और करणवीर ने तलाक की धमकी दी थी। पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस की ओर से ढाई साल से पत्राचार किया जा रहा था, लेकिन उनकी ओर से किसी तरह का जवाब नहीं दिया जा रहा था। अंततः पुलिस ने कार्रवाई की।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!