Advertisements

झारखंड में हेमंत सरकार की वादा खिलाफी व सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू 30 अप्रैल को रांची स्थित हरमू मैदान से मोहरबादी मैदान तक पैदल न्याय मार्च निकालेगा। आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने निर्मल गेस्ट हाउस में बैठक कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण युवा बेरोजगारी में भटक रहे हैं। सरकार के खिलाफ रैली में हजारों युवा शामिल होंगे। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि गैर जबावदेह नेतृत्व वाली सरकार और निरंकुश सरकार से राज्य को नुकसान हो रहा है। वर्तमान सरकार को जिन भावनाओं का सम्मान और समाधान करना था, उन भावनाओं का इन्होंने राजनीतिकरण कर दिया। इनकी नीतियों से राज्य का एक बड़ा वर्ग नाराज है। छात्र, किसान, श्रमिक, नौजवान अलग-अलग रुप से आंदोलन को बाध्य हैं। लूट व झूठ की सरकार जनता को धोखा दे रही है।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!