
10 मार्च 2022 पंजाब चुनाव परिणाम मे आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल कि है। इस प्रचण्ड जीत से आम आदमी पार्टी यह साबित कर दिया है की देश के सभी राज्यों मे अरविंद केजरीवाल जी के नैतृत्व मे ईमानदारी का सरकार बनायेंगे। इसी जीत की खुशी मे जमशेपुर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने साकची आम बागान से साकची गुरुद्वारा तक विजय उत्सव रैली निकाला गया। इस रैली मे दिल्ली पंजाब हमारी हैं अब झारखंड की बारी हैं के नारे से साकची वातावरण गूंज उठा।इस नारे से झारखंड की विस्थापित पार्टीयों को संदेश दे दिया की आम आदमी पार्टी का बीज झारखंड मे बौया गया।जीत की खुशी मे गोविन्दपुर एवं साकची के नागरिकों को लड्डू खिलाकर मुँह मीठा कराया गया।मुख्य रूप से उपस्थित, राजीव रंजन, संतोष पुरी, विजय गोप, बैजू टुडु, रमेश कुमार,मंगल और सारे आम आदमी के कार्यकर्ता और जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे |
Also read : पटना : प्रथम स्तरीय संयुक्त परीक्षा के प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को चैलेंज

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!