
छात्र नेता जयराम महतो की गिरफ्तारी के खिलाफ जादूगोड़ा में भी अखिल भारतीय छात्र संघ का गुस्सा उबाल पर हैं। इधर देर संध्या जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के डोरकसाई काली मंदिर के समक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया गया व जयराम महतो को रिहा करने की मांग उठाई गई। यहां बताते चले कि झारखंड की हेमंत सरकार की 60- 40 नियोजन नीति का अखिल भारतीय छात्र संघ हाथीविंधा, जादूगोड़ा का विरोध जता रहे हैं।
वही इसके खिलाफ आंदोलन चला रहे जयराम महतो के गिरफ्तारी का विरोध जता रहे हैं। जिसको लेकर छात्रों ने आज बृहस्पतिवार को जादूगोड़ा स्थित डोरकासाई में रांची में हुई घटित घटना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करअपने गुस्से का इजहार किया। पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित छात्र : जादूगोड़ा : पुतला दहन कार्यक्रम में हाथीविधा पंचायत के छात्र नेता मोहन कटियार,विनोद महतो,मानस महतो, धनंजय महतो, रितिक महतो,रितिक महतो, आस्तिक महतो, राहुल महतो,अमित महतो, हरमोहन महतो व डॉक्टर शिव चरण महतो ने हिस्सा लिया।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!