
दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ में आसमान से मानो आग बरस रही है। लोगों का लू से बुरा हाल होता जा रहा है, अगर मौसम में कोई ज्यादा बदलाव नहीं आया तो लोगों की जान भी जा सकती है लू. लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे है. राजधानी दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार समेत कई राज्यों में एक बार फिर झुलसाने वाली गर्मी से बुरा हाल है। मानसून पूर्व की बारिश व पश्चिममी विक्षोभ के असर से हुई वर्षा का प्रभाव धूमिल हो गया। नौतपे जैसी गर्मी पड़ रही है। नौतपा खत्म होने के बाद देश का उत्तरी, पश्चिमी व मध्य का हिस्सा प्रचंड गर्मी व लू के कहर से जूझ रहा है। अगले कुछ दिनों तक यही हाल रहने का अनुमान है। राहत की बूंदों के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
लू का प्रकोप 8-9 जून तक रहेगा जारी
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पारा 44-46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। लू का प्रकोप 8-9 जून तक जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 11 जून को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। दिल्ली में 11 जून से लू खत्म होगी। जेनामणि ने बताया कि मानसून तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में पहुंच चुका है। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में पारा 40 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है। हालांकि, पारा चढ़ने से कहीं कहीं तेज हवा या आंधी चल सकती है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!