
इस टोल प्लाजा में चार पहिया वाहनों को एक तरफ के सफर के लिए 25 रुपए टोल टैक्स लिए जाएंगे। अगर आप उसी दिन वापस हो रहे हैं, तो फिर दोनों तरफ का टैक्स सिर्फ 40 रुपए ही देना होगा। चार पहिया वाहनों का मासिक शुल्क 835 रु. है। उसी तरह मिनी बस के लिए टैक्स 35 रुपए हैं। उसी दिन वापसी पर 55 रुपए और मासिक शुल्क 1165 रु. रखा गया है। बस ट्रक के लिए एकल यात्रा पर 75 रु. है। उसी दिन वापसी पर 115 रु. और मासिक पास 2500 रु. का है।
थ्री एक्सल मालवाहक वाहन का एकल यात्रा पर 85 रु., उसी दिन वापसी पर 130 तथा मासिक पास 2835 है।
चार से छह एक्सल मालवाहक वाहन का एकल यात्रा पर 120, उसी दिन वापसी पर 180 रु. वसूले जाएंगे। वहीं मासिक शुल्क 4000 रु. है। ओवरसाइज माल वाहक का सिंगल यात्रा शुल्क 145, उसी दिन वापसी पर 220 तथा मासिक पास 4835 रखा गया है।
स्थानीय युवाओं को दिया जाएगा रोजगार, आपको बता दें कि पाटा के अलावा बुंडू टोल प्लाजा पर 110 रु. का टोल टैक्स लिया जा रहा है। एनएचएआई ने टोल वसूलने का ठेका मुंबई की इंदरदीप कंपनी को दिया है। इसके अलावा पहले से बुंडू टोल प्लाजा पर 110 रुपए का टोल लिया जा रहा है। चांडिल के पाटा में शुरू होने वाले टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में स्थित 106 गांव के वाशिंदों को मासिक पास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मासिक पास के आधार पर जितनी मर्तबा हो स्थानीय वाहन वहां से गुजर सकते हैं। साथ ही टोल टैक्स की वसूली के काम में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
कृषि कार्य में उपयोग आने वाले ट्रैक्टर को भी टोल टैक्स के भुगतान से मुक्त रखा गया है। टाटा से रांची गए तो दो स्थानों पर देना होगा टैक्स अभी जमशेदपुर से रांची पर बुंडू में टोल टैक्स देना पड़ रहा है। चांडिल के समीप पाटा में टोल प्लाजा शुरू हो जाने पर दो स्थानों पर टोल का भुगतान करना होगा। बुंडू टोल प्लाजा 8 दिसंबर 2021 से शुरू हुआ था। बुंडू में कार से एक साइड के लिए 110 रुपए टोल टैक्स की वसूली की जा रही है, जबकि अप-डाउन के लिए 165 रुपए लिए जाते हैं।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!