
इटली के बोलोग्नो शहर में विश्व के प्रसिद्ध चित्रकला प्रदर्शनी में गालूडीह के 29 वर्षीय चित्रकार प्रमित सीट के कृति को विदेशियों ने खूब सराहा। हर साल आयोजित होनेवाले इस प्रतियोगिता में विश्वभर के विभिन्न देशों के 1300 चित्रकारों के कृति को चयन के बाद प्रदर्शनी में शामिल किया गया है।
इसमें भारत के 17 चित्रकार भी शामिल है। उनमें गालूडीह के युवक प्रमित के ग्रामीण परिवेश पर आधारित फोटोग्राफी को भी शामिल किया गया। इस संबंध में प्रमित ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए चित्र बनाकर पहले ऑनलाइन भेजा गया था। उसका चयन होने के बाद हार्ड काॅपी को कुरियर से भेजा गया। उसके बाद उसे प्रदर्शनी में शामिल किया गया। इसे विदेशी खूब लाइक कर रहे है।
ग्रामीण परिवेेश पर आधारित चित्रकारी बनाकर भेजा
अगर किसी को पसंद आया तो उसे अच्छी मूल्य में खरीद भी लेते है। उन्होंने ग्रामीण परिवेेश पर आधारित चित्रकारी बनाकर भेजा था। इसे चयनित किया गया। 26 अप्रैल से प्रदर्शनी चल रही है और एक माह तक चलेगी। प्रमित गालूडीह थाना क्षेत्र के टीचर काॅलोनी निवासी है। उनके पिता गोपीनाथ सीट रिटायर शिक्षक है।
प्रमित जामिनी कांत बीएड काॅलेज के शिक्षक है। उन्होंने बताया कि बचपन से चित्रकारी का शौक था। वे लगातार चित्रकारी करते आए है। वाटर कलर से चित्रकारी उनकी खासियत है। वे सुदुर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को नि:शुल्क चित्रकारी सिखाते है। बच्चों को लगातार चित्र बनाकर प्रेरित करतेे है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्यार्थियों को वाटर कलर पेंटिंग के लिए प्रेरित करने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाके में चित्रकला का महत्व लोग नहीं समझ पाते है। वे अपनी माध्यम से बताना चाहते है कि गांव के वातावरण पर आधारित चित्रकला की विदेश में काफी मांग है। उन्हाेंने विद्यार्थियाें से शिक्षा के साथ-साथ चित्रकला सीखने की अपील की।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!