
जमशेदपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि हमारे शहर के जो 13 पूर्व सैनिक कारगिल और द्रास की यात्रा के लिए 30 जून को रवाना हो रहे है. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य अपने साथ शहर से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए फूल ले जाएंगे। यह फूल इकट्ठा करने का कार्यक्रम 26 जून को भुइयांडीह के पटेल नगर स्थित प्रीतम पार्क में शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी परिषद के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह ने दी।
जमशेदपुर की सामाजिक संस्था भक्त भगवान सेवा समिति की महिला टीम ने गढ़ाबासा के मथुरा बागान स्थित अपने कार्यालय में परिषद के पूर्वी सिंहभूम के सदस्यों को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर शुक्रवार को सम्मानित किया। अध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यकर्म में कुछ सदस्यों को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले में सुशील कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. कमल शुक्ला, मार्गदर्शक भोला प्रसाद, वरिष्ठ सदस्य रमेश शर्मा, मीडिया प्रभारी हरेंदु शर्मा शामिल हैं। कारगिल में अपना अधिकतम समय बिताने वाले सोनारी निवासी विवेक सिंह को भी इस मौके पर कारगिल का वृतांत सुनाने के लिए समिति ने सम्मानित किया।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!