
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा रविवार की सुबह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फिटनेस का डोज़ आधा घंटा रोज मिशन के तहत साइक्लोथॉन 2022 का आयोजन किया गया। बिष्टुपुर मोदी पार्क से शुरू होकर साकची जुबली पार्क पुराना कोर्ट रोड़ होते हुए वापस मोदी पार्क में संपन्न हुआ। लगभग 06 किलो मीटर के इस साइक्लोथॉन में 12 साल से ऊपर के हर वर्ग के 180 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद लेफ्टिनेंट कर्नल संगीता सिन्हा समेत समात के गणमान्य नंदकिशोर अग्रवाल, अजय चेतानी, अरुण गुप्ता, आशुतोष काबरा, निधि अग्रवाल, प्रीति कांवटिया द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रेस का शुभारंभ किया गया।
विजेता हुए पुरस्कृत:-
12 साल से 17 साल भर के टॉप 3 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार लक्ष्य प्रकाश, द्वितीय पुरस्कार रंजन प्रधान, तृतीय पुरस्कार अमृत पाल को मिला। इसी प्रकार 17 साल से ऊपर प्रथम पुरस्कार विवेक शर्मा, द्वितीय पुरस्कार निरंजन, तृतीय पुरस्कार सुनील कुमार को मिला। साथ ही छह संात्वना पुरस्कार क्रमशः अनिर्बन नाग, प्रकाश अग्रवाल, आदित्य गर्ग, योग अग्रवाल, यथार्थ देव, शुभम मोदी को दिया गया.

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!