
जमशेदपुर। जमशेदपुर अक्षेस अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा आगामी सोमवार (25 अप्रैल) को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का घेराव करेगी। प्रदर्शन के सफलता के निमित्त भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने अक्षेस अंतर्गत पड़ने वाले मंडल और जिला पदाधिकारियों की बैठक में कई निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि सोमवार को शहर में मूलभूत आवश्यकताओं को पूरी करने में असमर्थ दिख रही जेएनएसी का महाघेराव किया जाएगा। जिसमें झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश स्वयं उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र अंतर्गत बिस्टुपुर, कदमा, सोनारी, साकची पश्चिम, साकची पुर्वी, सीतारामडेरा, बारीडीह, बिरसानगर, टेल्को, बर्मामाइंस, टेल्को एवं गोलमुरी के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता अक्षेस के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि महाघेराव को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गयी है।
बैठक के दौरान जिलां उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ समेत मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बजरंगी पांडेय, ध्रुव मिश्रा, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, बबलू गोप, दीपक झा, हेमंत सिंह, अजय सिंह उपस्थित थे।
Also Read: पटना: चूल्हे के अंदर शराब छिपाकर बेचने का आरोपित निकला कोरोना पॉजिटिव, थाने में हड़कंप

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!