Advertisements

Jamshedpur: गृह मंत्री अमित शाह से चाईबासा में मिले भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, कोल्हान विजय के प्रतीक के रूप में स्मृति चिन्ह किया भेंट। देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान में विजय संकल्प महारैली के दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने हेलीपैड पर मुलाकात की। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने उन्हें कोल्हान विजयी के प्रतीक के रूप में आकर्षक स्मृति चिन्ह भेंट की।
गुंजन यादव ने कहा कि देश के यशस्वी गृह मंत्री एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मार्गदर्शन मिलना सदैव उत्साहित करता है। शनिवार को जमशेदपुर महानगर के हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने चाईबासा में विजय संकल्प महारैली में भाग लिया। पूरे सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!