
जमशेदपुर से एक बड़ी बात आजसू पार्टी का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने की सामने आ रही है. आजसू पार्टी का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन 18 अक्तूबर को होगा। इसकी जानकारी प्रेसवार्ता में दी गयी। जिसमे कोल्हान के तीनो जिला के सभी प्रखंड के सभी पंचायत स्तर के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी, नगर के सभी पदाधिकारी और इकाई के सभी पदाधिकारी शपथ समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम में 10 हजार पदेन पदाधिकारी एक साथ शपथ लेंगे.
18 अक्टूबर को कोल्हान प्रमंडलीय सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन
जिसमें मुख्य रूप से आजसू के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, ईचागढ़ प्रभारी हरेलाल महतो, जिला प्रभारी सह केंद्रीय सचिव रविशंकर मौर्या, केंद्रीय सचिव सुषेण महतो, जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम कन्हैया सिंह, जिला अध्यक्ष पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष राम लाल मुंडा, जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी,फणिभूषण महतो मौजूद रहे थे। उक्त प्रेस वार्ता में पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव ने बताया कि आगामी 18 अक्टूबर को कोल्हान प्रमंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।
Also read : गम्भीर आरोप है पूरी निष्पक्षता से जांच हो तो कई लोग फसेंगे – कन्हैया सिंह

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!