
अभिनेता रणवीर सिंह हिन्दी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिये जाने जाते हैं। उन्हें पहली ही फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला चुका है।
खबरों की मानें तो रणवीर सिंह को फीफा विश्व कप की ओर से इंडिया का एम्बेसडर बनाया गया है। अंग्रेजी समाचार वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार, रणवीर सिंह विश्व स्तर की एक सांस्कृतिक प्लेटफॉर्म का हिस्सा बन गए हैं। वो इस विश्व स्तर के टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और फीफा विश्व कर फाइनल में मौजूद रहेंगे, जहां वो कई फुटबॉल आइकनों के साथ चर्चा करते हुए दिखाई देंगे।
एनबीए खेलों में भी ले चुके हैं भाग
हाल ही में रणवीर सिंह ने अबू धाबी में आयोजित हुए एनबीए खेलों में भाग लिया था, जहां से उन्होंने नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन खिलाड़ी शकील ओ’नील और अन्य खिलाड़ियों के साथ वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो उनके साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, रणवीर सिंह को साल 2021 में भारत में एनबीए का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। तब से उन्हें अक्सर दुनिया भर के प्रमुख एनबीए कार्यक्रमों में भाग लेते हुए दिखा जाता है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!