
रांची से जमशेदपुर के मार्ग पर बुंडू थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। आज सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। महिला गोसाईडीह गांव की रहने वाली थी। महिला सुबह शौच के लिए निकली थी। शौच करके वह वापस लौट रही थी इसी दौरान सड़क पर वाहन की चपेट में आयी। घायल महिला को रांची लाने की कोशिश की गयी लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।
गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और शव को बीच सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने तत्काल दस हजार रुपए की राशि दी और परिजनों की मदद का भरोसा दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
पांच साल में हुई है कई सड़क दुर्घटना
पिछले कई सालों से ग्रामीण इस रास्ते पर हो रहे सड़क दुर्घटना से नाराज हैं। गांव के लोगों के मन में डर है। पांच सालों में कई हादसे इसी जगह पर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने पहले भी इस जगह ऐसी व्यवस्था करने की मांग की थी जिससे दुर्घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके।
पेट्रोल पंप की वजह से बढ़ी है दुर्घटनाएं
गोसाईडीह गाँव में HP पेट्रोल पंप है। अक्सर गाड़ी में तेल भरवा लेने के बाद चालक गलत दिशा से गाड़ी लेकर चलते हैं। सड़क पार करने वाले या अपनी दिशा में आवाजाही करने वाले लोग अक्सर इस वजह से हादसे का शिकार हो जाते हैं।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!