
आए दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के कई घटनाएँ सामने आती रहती है. हर साल 25 नवंबर को विश्व स्तर पर संयुक्त राष्ट्र महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है, ताकि दुनिया भर में हो रहे महिलाओं एवं लड़कियों के साथ हिंसा और दुर्व्यवहार के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता बढ़ाई जाए और महिलाओं के खिलाफ हो रहे हिंसा को रोका जा सके। दुनिया भर में महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ हिंसा को रोकना और इसका उन्मूलन करना है। महिलाओं के खिलाफ हो रहे दुर्व्यवहार और हिंसा को लेकर जन जागरूकता बढ़ाना एवं चुनौतियों और समाधान पर चर्चा के अवसर पैदा करने के लिए वैश्विक कार्रवाई का आवाहन करना है।
Also read : आपको कहां जाना है सिर्फ सोचिए पहुंचा देगी यह व्हीलचेयर
महिलाओं के खिलाफ हो रहे हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 25 नवंबर को दिन के रूप में चिह्नित किया
साल 2008 में UNiTE अभियान की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के द्वारा शुरू किया गया था। महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस का उद्देश्य है महिलाओं एवं लड़कियों के खिलाफ हिंसा को रोकने एवं उसका जवाब देने के अलावा लोगों को महिलाओं के बुनियादी मानव अधिकारों और लैंगिक समानता के विषय में जागरूक एवं शिक्षित करना है ताकि महिलाओं के खिलाफ हो रहे हिंसा को रोका जा सके। 25 नवंबर, 1960 को डोमिनिकन तानाशाह राफेल ट्रुजिलो के आदेश पर तीन मीराबल बहनों की हत्या कर दी गई थी। 1981 में, कैरेबियन फेमिनिस्ट एनकुएंट्रोस और लैटिन अमेरिका के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 25 नवंबर को दिन के रूप में चिह्नित किया।
Also read : अमेरिका: बॉयफ्रेंड के फोन पर महिला की आवाज सुन लड़की ने बॉयफ्रेंड का घर फूंका

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!