
जिले में टीबी, कुष्ठ, गर्भवती महिलाओं, शिशु स्वास्थ्य, बीपी, शुगर, मानसिक रोगी सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों का सहिया सर्वे करेगी। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसे लेकर जन स्वास्थ्य सर्वे अभियान चलाया जा रहा है।
सर्वे को लेकर सिविल सर्जन ऑफिस में सहियाओं को ट्रेनिंग दी गई। सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने कहा कि सहिया गांव के लोगों के बीच रहती है। इस कारण उन्हें इसकी ज्यादा जानकारी है। वे गांवों में घूम-घूमकर बीमारियों से संबंधित मरीजों का पता लगाएंगी। इसके लिए उन्हें अलग से प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जांच के दौरान अगर कोई मरीज मिलता है, तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व सदर अस्पताल भेजना है। सहिया के द्वारा बीमारियों से बचाव को लेकर प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। सिविल सर्जन ने कहा कि गांवों में अधिकतर लोगों को शुगर की बीमारी के बारे में जानकारी नहीं होती है, जिसके कारण सही समय पर इलाज नहीं हो पाता है। जब बीमारी बढ़ जाती है, तो इलाज कराने अस्पताल पहुंचते हैं।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!