Advertisements

धालभूम अनुमंडल में तैनात कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष महतो और जेपी करमाली ने मंगलवार शाम एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी इमरजेंसी पहुंचे और मरीजों से पूछा क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को रात का खाना दिया जा रहा था। इसपर दोनों अधिकारियों ने रोटी की जांच की तो वह जली हुई थी। सारी रोटियों पर मशीन के निशान थे। कुछ रोटियां तो जलने के बाद काली हो गई थीं। इसपर अधिकारियों ने खाना देने वाली एजेंसी जेना के कर्मचारियों को बुलाकर फटकार लगाई और सुधार का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को फिर खाने की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। अगर सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। वार्ड के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गंदगी देखकर सफाई का निर्देश दिया।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!