
जिले में प्रखंड स्तर पर दिव्यांगता शिविर छह अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित होगा. शिविर के लिए छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. प्रस्तावित शिविर में हड्डी रोग, ईएनटी रोग, मनोरोग, नेत्ररोग, ऑडियोलॉजिस्ट तथा क्लिनिकल साईकोलॉजिस्ट की प्रतिनियुक्ति की जानी है. यह चिकित्सक दिव्यांगजनों की जांच कर प्रमाण पत्र निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे.
कब किस प्रखंड में लगेगा शिविर
06 अक्तूबर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोटका
08 अक्तूबर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पटमदा
10 अक्तूबर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाटशिला
11 अक्तूबर : प्रखंड विकास पदाधिकारी, बोडाम द्वारा निर्धारित स्थल पर
13 अक्तूबर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुसाबनी
15 अक्तूबर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धालभूमगढ़
17 अक्तूबर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरिया
19 अक्तूबर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चाकुलिया
21 अक्तूबर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा
23 अक्तूबर: प्रखंड विकास पदाधिकारी, गुड़ाबांदा द्वारा निर्धारित स्थल पर
25 अक्तूबर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जमशेदपुर (बागबेड़ा)
27 अक्तूबर : मानगो
29 अक्तूबर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धातकीडीह
01 नवंबर : सदर अस्पताल, जमशेदपुर

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!