
Exclusive Interview With Sardar Bhagwan Singh CGPC Candidate | Mashal News
जुगसलाई नगर परिषद की स्वच्छता मुहिम से जन जन को जोड़ने की पहल
जुगसलाई नगर परिषद की स्वच्छता मुहिम से जन जन को जोड़ने की पहल : सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री इवेंट, जीरो वेस्ट इवेंट/वेडिंग्स/ सोशल और रिलिजियस फंक्शन में थर्मोकोल एवं प्लास्टिक से बने बर्तनों की जगह पर बर्तन बैंक के माध्यम से स्टील के बर्तनों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु आज 11 जनवरी को स्वयं सहायता समूह (सृष्टि महिला समिति) के महिलाओं के बीच जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया, इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का थर्मोकोल एवम प्लास्टिक का उपयोग नही किया गया एवम कार्यक्रम में कागज से बने पोस्टर का उपयोग कर जीरो वेस्ट इवेंट का उदाहरण दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रमों/ उत्सवों में बर्तन बैंक को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में नगर परिषद के नगर प्रबंधक, अमृता साक्षी एवं अन्य कर्मी तथा स्वम सहायता समूह से लक्ष्मी देवी, खुशबू देवी, एकता शर्मा, संध्या शर्मा, अंजू शर्मा, सुमन देवी, बबिता शर्मा, स्वाति शर्मा, रजिता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!