Advertisements

नट्स में कई सारे विटामिन और मिनरल होते हैं, जो ताकत और जान देते हैं। इन्हें खाने से दिमाग भी तेज होता है। इसलिए बचपन से ही बादाम खिलाए जाते हैं। मगर गलत तरीके से खाने पर यह कैंसर का कारण भी बन सकते हैं। सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने एक इंटरव्यू में बताया कि बादाम के अंदर कैंसर पैदा करने वाले तत्व होते हैं। जिससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए इन्हें सही तरीके से खाना बहुत जरूरी है ताकि इनका सिर्फ फायदा ही मिल सके।
सद्गुरु ने बताया कि बादाम को पहले रातभर भिगोना चाहिए। उसके बाद उन्हें अच्छी तरह छीलकर खाएं। इससे कैंसर का खतरा बनने वाले तत्वों से छुटकारा मिल जाता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के नट्स का आत्मरक्षा करने का अपना तरीका होता है। जब आप इन्हें भिगोते हैं तो बीजों को लगता है उन्हें बोया जा रहा है। जिससे वो अंकुरित होंगे और फिर बड़ा पेड़ बनेंगे। फिर बादाम के अंदर मौजूद कार्सिनोजेनिक केमिकल छिलकों के नीचे आ जाता है, जिससे कोई कीड़ा उसे नष्ट ना कर सके।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!