
जमशेदपुर से एक बात लोगों के लिए हेल्थ एंड वलनेस सेंटर का निर्माण करने की बात चल रही है. 20 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके निर्माण पर कुल 4.83 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जमशेदपुर में कई अस्पतालों के निर्माण पर काम हो रहा है। इनसे जमशेदपुर शहर निश्चित रूप से स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर होगा। कहा, शिलान्यास जिस उद्देश्य से हुआ है वह सफल हो। कार्यक्रम को सांसद विद्युत वरण महतो ने संबोधित करते हए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने इन सेंटरों के निर्माण के लिए फंड उपलब्ध कराया है।
भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा सहित भाजपा और कांग्रेस के अनेक नेता मौजूद थे
सभी सेंटरों का सामूहिक शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को जिला परिषद कार्यालय परिसर में किया। इनमें से सात केन्द्र जमशेदपुर पूर्वी जबकि 13 केन्द्र जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र में बनेंगे, जहां के विधायक स्वयं स्वास्थ्य मंत्री हैं। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि शहर में सरल और सुगम इलाज हो सके, इसके लिए इन सेंटरों का निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा और भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा सहित भाजपा और कांग्रेस के अनेक नेता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में तरह-तरह के नवाकरण और प्रयोग किये जा रहे हैं। काम गुणवत्ता के साथ हो, यही कामना है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!