
जमशेदपुर में कई जगहों पर दुर्गा पूजा के पंडाल बनाने का काम शुरू हो चूका है. 1964 से हर साल मानगो गांधी मैदान दुर्गापूजा मनाया जा रहा है। इस बार यहां का पंडाल कोरोना त्रासदी और वैक्सीनेशन पर आधारित होगा। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक नीरज सिंह, अध्यक्ष रामाश्रय सिंह, उपाध्यक्ष ललन शर्मा, सौरभ सिंह, विनोद राय, सचिव रवींद्र तिवारी, विजय तिवारी, नील कमल शेखर, संरक्षक नित्यानंद सिन्हा, दशरथ चौबे, सत्येंद्र कुमार, राहुल कुमार हिंदूवादी, अर्जुन शर्मा, लल्लू सिंह, जगदीश तिवारी, सुजय मुखर्जी जुटे हुए हैं।
Also read : जमशेदपुर :जाने किस पूजा पंडाल में गणेश जी का आधार कार्ड, डेट ऑफ बर्थ के साथ पूरा पता?
नवमी के दिन 7 हजार भक्तों को बैठाकर भोग खिलाया जाएगा
8 लाख की लागत से कारीगर पंडाल समेत बाहर और भीतरी सजावट को तैयार करने में जुटे हैं। पंचमी के दिन पंडाल का उद्घाटन होगा और इसी दिन पट भी खुलेगा। कमेटी के महासचिव शिव प्रकाश शर्मा ने बताया कि नवमी के दिन 7 हजार भक्तों को बैठाकर भोग खिलाया जाएगा। इसके अलावा सप्तमी और अष्टमी के दिन भोग का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंडाल के जरिए लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा कि अब भी मास्क कितना जरूरी है।
Also read : सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने को लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने अभियान शुरू

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!