
श्री श्याम मित्र मंडल सरायकेला के द्वारा दसवां वार्षिक श्याम महोत्सव का आयोजन , निकली गई निशान शोभा यात्रा एवं झांकियां।
श्री श्याम मित्र मंडल सरायकेला द्वारा आयोजित दसवां वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ भक्ति और श्रद्धा से शुरुआत सुबह 9:11 बजे निशान ध्वजा समर्पण , शोभा यात्रा से हुई।
इस शुभ अवसर पर गाजे बाजे साथ निशान यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ हुई और नगर भ्रमण करते हुए बिरसा स्टेडियम तक पहुंची , यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्री श्याम के जयघोष के पूरा सरायकेला भक्तिमय हो गया। सरायकेला में जगह -जगह पर कैम्प लगाकर शीतल पेय पदार्थ, पानी, लड्डू श्रद्धालुओं दिया गया, डॉन से पुष्प वर्षा किया गया।
शाम 7:11 बजे से श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान देशभर से आए प्रसिद्ध भजन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करेंगे।
भजन संध्या में कोलकाता से भजन गायक कलाकार प्रकाश मिश्रा एवं संजू शर्मा जयपुर से गायक कलाकार प्रमोद त्रिपाठी जमशेदपुर अनुभव अग्रवाल तथा दिल्ली से नरेश पुनिया का म्यूजिकल ग्रुप श्रद्धालुओं को मनोरंजन करेंगे।
सुमित चौधरी ने कहा कि श्याम महोत्सव 10 वर्षों से आयोजन आयोजन किया जा रहा है। गाजे बाजे के साथ नाचते झूलते हुए निशान शोभा यात्रा , ड्रोन से पुष्प , गुलाल वर्षा कर, पूरा सरायकेला भ्रमण किया गया,जमशेदपुर एवं चाईबासा के कलाकारों ने झांकियां प्रस्तुत कर सभी दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिए। श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा भंडारण का आयोजन किया गया है।
महोत्सव भगवान श्री कृष्ण की पूजा और अराधना के लिए आयोजित एक महत्वपूर्ण त्योहार है। श्याम महोत्सव के दौरान भक्त भगवान श्री कृष्ण की पूजा कर आराधना करते हैं और उनकी कथाओं और गीतों का गायन करते हैं। यह महोत्सव भगवान श्री कृष्ण के प्रति प्रेम और भक्ति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होने की संभावना है भक्ति ,संगीत , संकीर्तन और श्रद्धा से श्याम भक्त रात भर भजनों का आनंद लेंगे और खाटू वाले श्याम बाबा की कृपा से प्राप्त करेंगे।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!