
शुक्रवार 14 जनवरी और कुछ लोग 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मना रहे हैं।
शुक्रवार पुण्कालय को मानते हुए पूजा-पाठ और दान के बाद चूहा-दही और तिलकुट आदि का सेवन किए। तथा कई लोग आज कर रहे हैं। शुक्रवार काे मकर संक्रांति के साथ आदिवासियों का प्रमुख त्योहार साेहराय सकरात (टुसू) मनाया गया। यह त्याेहार मकर संक्रांति का ही एक स्वरूप के रूप में मनाया गया।
युवती और महिलाएं सुबह टुसू के गीत गाते हुए चौड़ल को तालाब व नदी में लेकर गए और गीत गाते हुए विसर्जन किए।
पर्व को लेकर ग्रामीणों उत्साह
इस पर्व को लेकर कई ग्रामीण स्थानों पर मेले का आयोजन भी किया गया जिसमें मुर्गा लड़ाई का आयोजन भी किया गया। शहर के झारखंड मैदान और हीरापुर तेलीपाड़ा सहित अन्य जगहाें पर इस त्याेहार काे साेहराय सकरात के रूप में मनाया गया।
दिन भर पतंगबाजी का उल्लास
मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में बच्चो के बीच पतंगबाजी का उत्साह सिर चढ़कर बोला। धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में बच्चों के साथ नव दंपति जोड़े ने भी पतंगबाजी का जम कर आनंद लिया।
इसके साथ ही घरों की छत से लेकर मैदानों तक बच्चों की मस्ती भरी पतंगबाजी चली। ठंडी मौसम के बावजूद रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान रंगीन रहा। उसी प्रकार आज भी रहेंगी पतंगबाजी का दौर।
आज भी लगाएं जा रहें है आस्था की डुबकी
कई लोग मकर सक्रांति का त्यौहार आज उत्साह के साथ मना रहें हैं। इसके साथ ही पास के तलाब जलाशय नदी में आस्था की डुबकी लगा रहे है। दान दक्षिणा के बाद बाद चूड़ा, दही, गुड़ का सेवन करेंगे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!