
सावन माह में शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही है। भगवान शिव देवों के देव महादेव हैं। उनकी पूजा से जीवन की सभी विघ्न-बाधाएं दूर हो जाती हैं।सावन महादेव की विशेष पूजा का दिन है। इस दिन उन्हें बेलपत्र, भांग, धतूरा, आक आदि का प्रसाद चढ़ता है।इसके अलावा उन्होंने विभिन्न मिष्ठान्नों का भी प्रसाद चढ़ता है, लेकिन शिवजी की पूजा में एक खास बात ध्यान रखनी चाहिए कि शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद उठाकर न तो खाना चाहिए और न ही उसे किसी को देना चाहिए।उस पर किसी और का हक होता है।असल में महादेव का प्रसाद हर स्थिति में नहीं खाया जा सकता है।
वैसे तो शिवजी किसी भी नियम और पूजा के लिए बंधे नहीं हैं।वह खुद कहते हैं कि वह केवल भाव के भूखे हैं।यही वजह है कि हर किसी का उन पर समान अधिकार है। इसमें सिर्फ मनुष्य या देवता शामिल नहीं हैं। बल्कि असुर, दैत्य, दानवों के अलावा, यक्ष-गण और प्रेत भी शामिल हैं। इसीलिए पूजा का भले ही कोई नियम न हो, महादेव शिव का प्रसाद ग्रहण करने में नियम जरूर मानना चाहिए। दरअसल महादेव भी अपने भक्तों और उनकी भक्ति की मर्यादाओं से मुक्त नहीं हैं बल्कि उनके अधीन हैं।पौराणिक कथाओं के अनुसार कैलाश पर रहने वाले सभी गण खुद शिव के ही स्वरूप हैं।
यह भी पढ़े :- भूतों का अनोखा मंदिर, जानें क्या है रहस्य
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!