
आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में हर घर पर तिरंगा लगाने की मुहिम चल रही है।ऐसे में झारखंड में भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील किया जा रहा है।राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
रांची के बिरसा चौक से मोराबादी मैदान तक निकाले गए इस यात्रा सैकड़ों किसान ट्रैक्टर पर तिरंगा लगा पहुंचे।इस ट्रैक्टर यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची मेयर आशा लकड़ा, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए।इस दौरान लोगों से हर घर तिरंगा को सफल बनाने की अपील की गई।
वहीं खूंटी में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश जायसवाल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ये तिरंगा यात्रा खूंटी के कचहरी मैदान से शुरू होकर बेलाहाथी रोड होते हुए चिकोर, हुटार क्षेत्र से भाजपा कार्यालय में जाकर समाप्त हुआ।
इस कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पाकुड में पुलिस प्रशासन के द्वारा मोटरसाइकिल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। मोटरसाइकिल रैली की शुरूआत शहर के एसपी आवास से की गई।
रैली में एसपी एचपी. जनार्दनन, डीएफओ रजनीश कुमार ,एसडीपीओ अजित कुमार विमल,मेजर,इंस्पेक्टर सहित सैकड़ों पुलिस के जवान व पदाधिकारी शामिल हुए।मोटरसाइकिल रैली एसपी आवास से प्रारंभ होकर शहर के रविंद्र चौक, इंदिरा चौक,बिरसा चौक, अंबेडकर चौक, गांधी चौक ,मौलाना अबुल कलाम चौक ,मुफ्फसिल थाना होते हुए चांदपुर बॉर्डर तक गई।फिर वहां से एसपी आवास वापस आ गई।
यह भी पढ़े :- बिहार : 73वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकली 351 फीट लंबी तिरंगा, देखने को उमड़ी भीड़ !
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!