
18 जून को शहर के गोपाल मैदान में आयोजित ‘राढ़ महोत्सव’ का पोस्टर जारी
वृहद झारखण्ड कुड़मी समाज के द्वारा आज 10 जून को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 18 जून 2023 (रविवार) को शहर के गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले ‘राढ़ महोत्सव’ का पोस्टर जारी किया गया। ‘राढ़ महोत्सव’ में छऊ नाच के माध्यम से कुड़मी नेगाचारी (नेगनीति) एवं परब-त्यौहार 12 मासे 13 परब का नाट्य रूपांतर कर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। प्रमुख छऊ नाच दल में IPL फेम प्रभात कु महतो, हेम सिंह महतो, गोलक बिहारी महतो एवं दशरथ महतो द्वारा विहंगम छऊ नाच प्रस्तुत किया जाएगा।
आदिवासियत भूमिजों की बपौती नहीं है-चुआड़ सेना | Mashal News
आयोजन समिति के द्वारा कुड़माली व्य॑जन अतिथियों एवं कुड़मी समाज के मेला प्रेमियों को परोसा जाएगा। आज इस दौरान यह भी बताया गया कि आगामी 20 सितम्बर 2023 को आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा बुलाए गए रेल रोको आ॑दोलन में शामिल के लिए छऊ नाच माध्यम से कुड़मी समाज का आह्वान किया जाएगा।
मुख्य रूप से मनोरंजन महतो ,ललित महतो, अंकित महतो, मन्टू महतो, लालचांद महतो, सुमित महतो, नरेश महतो, विश्न महतो कृपा महतो, मधु महतो, सुभाषचन्द्र महतो, अनुप महतो, बीरेन महतो एवं नारायण महतो आदि उपस्थित थे।
बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण इलाकों की अधिकांश सड़कें बदहाल

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!