
राष्ट्रीय मागे महोत्सव आयोजन मुख्य उद्देश्य है हो समुदाय की सांस्कृतिक विरासत एवं पहचान को संरक्षित करना – दुर्गा चरण बारी
जोहार ट्रस्ट और आदिवासी हो समाज महासभा के संयुक्त तत्वावधान में 7-9 मार्च तक बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान राष्ट्रीय मागे महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस विराट आयोजन में कल 7 मार्च को 11 राज्यों से हो समाज के विभिन्न लोग शामिल हुए। राष्ट्रीय मागे महोत्सव प्रतियोगिता में कुल पुरस्कार राशि दो लाख ग्यारह हज़ार रूपए के साथ प्रमाण पत्र एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में हो आदिवासी मागे नृत्य प्रतियोगिता में सम्मिलित नृत्य दल रहे-
1.हो ट्रेडिशनल डाँस क्रू हरिगुटू चाईबासा।
2.पदुगल हो हयम ओल पढ़ाव षुषुन दुरं इनितुडं मोडो तुईबर चाईबासा ।
3.आदिवासी कला एंव संस्कृति भवन.सोनुवा।
4. आल इंडिया हो समाज, डेबरा पश्चिम बंगाल।
5. चिरगालेनमे हो समाज आदिवासी,चकड़ी, उडिसा।
6. आदिवासी हो समाज , हेसा हातु, सरायकेला खरसावां।
7. सिदा होरा षुषुन अखाड़ा मरसाल बड़ेडीह, उडीसा।
8. एमेन मार्शल क्लब राधानगर, उडीसा।
9. नेशन न्यू बायज क्लब बालियाडिंया, उडीसा।
10. दमा दुमंग ,छोलागोड़ा।
इस सांस्कृतिक महोत्सव में देश भर से विभिन्न आदिवासी समुदायों के कलाकार भाग लेंगे और पारंपरिक गीत, संगीत, नृत्य एवं खेलकूद के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी।
इसी के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान करने वाले विशिष्ठ व्यक्तियों को जोहार संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। तीन दिवसीय राष्ट्रीय मागे महोत्सव में दो सौ स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन, परिधान, पुस्तक, आर्ट एवं क्राफ्ट, फर्नीचर, डेकोरेशन आइटम, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कार एवं बाइक, मोटरसाइकिल के स्टॉल भी शामिल होंगे।
आज अखड़ा मागे सुसुन प्रतियोगिता
8 मार्च 2025 : अखड़ा मागे सुसुन प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि इक्यासी हज़ार रुपए के साथ प्रमाण पत्र एवं मेमेंटो दिया जाएगा। राष्ट्रीय मागे महोत्सव आयोजन समिति ने कोल्हान एवं जमशेदपुर में रहने वाले हो समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया है कि आखड़ा सुसुन में भारी संख्या आकर सांस्कृतिक कार्यक्र को सफल बनाएं। साथ ही मेगा आर्ट फेस्ट का आयोजन किया गया है, जिसमें विद्यालय एवं महाविद्यालयों के दो हज़ार से ज़्यादा छात्र एवं छात्राएं भाग लेंगे, जिसकी कुल पुरस्कार राशि एक लाख रुपए है। इस दिन भिन्न प्रकार की कला प्रदर्शनियों का आयोजन होगा। साथ ही, मानकी मुंडा, दिऊरी, माझी बाबा, समाज के पदाधिकारी गण एवं बुद्धिजीवियों का सम्मान समारोह भी किया जाएगा। विभिन्न राज्यों से 11 जनजातियों द्वारा पारंपरिक नृत्य, संगीत, एवं लोकगीत की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसकी कुल पुरस्कार राशि पचहतर हज़ार रुपए है।
कल होगा ग्रैंड फिनाले (बिगेस्ट डांस चैलेंज) का आयोजन
9 मार्च 2025 : ग्रैंड फिनाले (बिगेस्ट डांस चैलेंज) का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ऑडिशन से चयनित कलाकारों का डांस कंपटीशन किया जाएगा जिसकी पुरस्कार राशि एक लाख रुपए है। बॉलीवुड सिने जगत के कलाकारों एवं झारखंड के जनजातीय फ़िल्मी गीत एवं संगीत में काम करने वाले कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति होगी जिसमें मुख्य आकर्षण विदेश के चर्चित शो ‘ब्रिटेन गॉट टैलेंट’ में अपने जौहर को प्रस्तुत करने वाले भारत के पहले गर्ल्स डांस क्रु ‘यो हाईनेस’ का लाइव परफॉर्मेंस जोहार नाइट के मंच से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
जोहार ट्रस्ट के सचिव दुर्गा चरण बारी ने बताया कि राष्ट्रीय मागे महोत्सव आयोजन मुख्य उद्देश्य है हो समुदाय की सांस्कृतिक विरासत एवं पहचान को संरक्षित कर ‘हो’ संस्कृति, परंपरा, दर्शन, नृत्य, कला, भाषा, लिपि साहित्य, गीत एवं संगीत के प्रति हो समुदाय के लोगों में सांस्कृतिक गौरव, सांस्कृतिक चेतना एवं सांस्कृतिक गरिमा की भावना को जागृत करना। इस मागे महोत्सव दूसरा उद्देश्य विभिन्न आदिवासी समुदायों में सामाजिक एकता एवं मैत्री को बढ़ावा देना है।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!