
कार्यक्रम डिमना से 10 बजे प्रारम्भ होगा
डिमना, 5 जनवरी : बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के दीपक रंजीत ने बताया कि डहरे टुसु परब 2025 की तैयारी पूरी हो गई है। यह पर्व डिमना से साकची आमबाग मैदान तक आयोजित किया जाएगा।
इस वर्ष का मुख्य आकर्षण का केंद्र बोड़ाम, पटमदा, गालुडीह, और पश्चिम बंगाल का बांधूआन का छौ नृत्य टीम होगा। इसके अलावा धनबाद, बोकारो और पश्चिम बंगाल के जंगल महल का टुसु नृत्य टीम, बोड़ाम का घोड़ा नृत्य टीम, और पश्चिम बंगाल, मेदनीपुर, पुरुलिया और झाड़ग्राम के अलावे झारखंड के धनबाद के कई झूमूर और टुसु गीत कलाकार भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगे।
अभी तक की तैयारी के अनुसार सम्पूर्ण बृहद झारखंड के लोग डहरे टुसु में भागीदारी करेंगे। लगभग एक लाख से ज्यादा लोगों की भागीदारी की उम्मीद है।
तैयारी के संबंध में, दीपक रंजीत ने बताया कि 300 वॉलिंटियर जो सफेद रंग का टी शर्ट में रहेंगे तैनात, जिसमें ‘बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच’ लिखा रहेगा। डिमना, सोनकोसाई, मानगो और आमबाग में पानी का व्यवस्था रहेगा। बाहर से आने वाले कलाकारों के लिए डिमना में खाने का व्यवस्था रहेगा।
जिला प्रशासन से आग्रह किया गया है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलते रहे इसके लिए बड़े गाड़ियों का प्रवेश निषेध किया जाए।
‘डहरे टुसु परब’ : समाज के सहयोग से ‘टुसू’ को जमशेदपुर में एक नई पहचान मिली-बीजेकेएसएम.

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!