
जाउआ उठा पांच दिन का होगा, जो 9 सितंबर को किया जाएगा
आदिबासि कुड़मि समाज, बिरसानगर टेल्को नगर समिति के द्वारा सोमवार को ज़ोन नंबर 9, बिरसानगर स्थित पवन महतो केटिआर के आवास पर करम परब 2024 की तैयारी बैठक की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय
1.पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी साप्ताहिक बाजार संडे मार्केट में करम परब किया जाएगा। “करम परब” करम (भादर)मास भादर एकादशी के दिन 13 सितंबर को किया जाएगा।
2.जाउआ उठा पांच दिन का होगा, जो 9 सितंबर को किया जाएगा।
3.सांस्कृतिक कार्यक्रम झाड़ग्राम के झूमर पार्टी पिंकी महतो एवं मलय महतो को नेउता दिया गया है।
4.करम परब में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी को अतिथि स्वरूप बुलाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता नगर सह -संयोजक निरानंद महतो ने की, जबकि संचालन नगर सदस्य जगत महतो और धन्यवाद ज्ञापन नगर सदस्य मंटू महतो ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से आकुस पूर्वी सिंहभूम जिला सहसंयोजक प्रकाश महतो केटिआर, जिला सदस्य संजय महतो,नगर सदस्य निर्मल महतो, फनी महतो, नीरानंद महतो, रंजीत महतो, अमित महतो,अनित महतो,पवन महतो,जगत महतो, मंटू महतो आदि उपस्थित थे।
Karam Mahotsav 2023 | jharkhand karam puja 2023

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!